भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासन्घ की राज्यस्तरीय बैठक 20 मार्च को 

भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासन्घ की राज्यस्तरीय बैठक 20 मार्च को 

बाघल टाइम्स

कुनिहार ब्यूरो (10मार्च)    भारतीय राज्य पैन्शनर्ज  महासंघ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय  कार्यकारणी की बैठक 20मार्च को ऊना मे भाजपा कार्यालय  हाल में  प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मा नंद की अध्यक्षता मे आयोजित की  जाएगी।
इस अवसर पर  विद्युत परिशद  के  सेवा निवृत सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवराज शर्मा,   विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्रेस  के नाम जारी एक ब्यान  में  महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने बताया  कि बैठक मे  प्रदेश के अन्य पैन्शनर संघो के सहयोगी, हिमाचल पैन्शनर फेडरेशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष हिमत राम शर्मा,महासचिव टीड़ी, ठाकुर,हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत कल्याण मंच के प्रदेश  अध्यक्ष बलराम पुरी,  अन्य संघ समस्या समाधान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित,  तथा भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महा सन्घ के सभी पदाधिकारी, सभी ज़िला के अध्यक्ष,महासचिव  सहित  कार्यकारणी सद्स्य  मौजूद रहेंगें। इसके अलावा  प्रदेश कर्मचारी महासन्घ के पूर्व  वरिष्ठ  नेताओ को भी आमंत्रित किया गया है।
शर्मा ने बताया की इस बैठक मे पैन्शनरो की  विभिन्न  मांगो व सम्स्यायो पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।   जिसमे पैन्शनरो के  नये वेतनमान की बकाया राशि के,भुगतान,महगाई राहत की 7% किस्त दिये जाने, 65,70,व 75वर्ष पर मिलने वाली राशि को  मूल पैन्शन न  दिये जाने तथा पथ परिवहन के सेवा निवृत्त कर्मचारियो को नये वेतनमान व बकाया राशि दिये जाने ,उनकी मासिक पैन्शन का  स्थाई समाधान करने,वर्ष 2016के बाद सेवा निवृत्त   कर्मचारियो के नये वेतनमान  का  शीघ्र निर्धारण  करने , गत वर्ष पैन्शनरो की सयुक्त सलाहकार समिति  की बैठक मे लिये गये  फैंसलो   को लागू करने सहित अन्य मसलो पर चर्चा होगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!