बालीबाल प्रतियोगिता में छियाछी टीम बनी चेम्पियन

बालीबाल प्रतियोगिता में छियाछी टीम बनी चेम्पियन

बाघल टाइम्स

 जयनगर ब्यूरो (06 मार्च)  सोमवार को  छियाछी में युवा आजाद क्लब द्वारा आयोजित बालीबाल खेल प्रतियोगिता     समापन हो गया।  इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस, महासचिव सतीश कुमारने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब  के प्रधान राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल  मुकाबला   छियाछी और बधोखर क्लब  के बीच  हुआ। जिसमें छियाछी   ने बधोखर  टीम को हराकर फाइनल मुकाबला  अपने नाम लिया। विजेता टीम छियाछी को 3100 रूपये पुरस्कार राशि व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम बधोखर को 2100 रूपये पुरस्कार राशि व ट्रॉफी दी गई।
मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से युवा आजाद क्लब, छियाछी को 3100 रूपये राशि प्रदान की। उन्होनें युवा क्लब छियाछी में खेल मैदान की समस्या को स्थानीय विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही छियाछी को एक खेल का मैदान मिलेगा। इस अवसर पर  उप प्रधान रजनीश कुमार, सचिव आकाश, सलाहकार किशोर, सदस्य लकी, राजेश,तनु, अंकित, अनुप, दिनेश, कैलाश, आकाश, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!