30 वर्षीय युवक 05 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार।

सोलन के दामकड़ी का 30 वर्षीय युवक 05 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार।

बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो : ( 02 मार्च ) पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत पुलिस चौकी सपरून (सोलन) में चिट्टा तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।

बीते 28 फरवरी को पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु दोहरी दीवार के पास मौजूद थी तो उस दौरान इस टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना मिली कि सचिन ठाकुर नामक युवक सोलन शहर में चिट्टा बेचने की फिराक में है। यदि इसी वक़्त उसकी तलाशी ली जाये तो उससे चिट्टा/हेरोइन बरामद हो सकती है।

यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उस युवक को जिसका नाम  सचिन ठाकुर निवासी शिल्ली डाकघर दामकड़ी तहसील व जिला सोलन आयु 30 साल को करीब 5 ग्राम चिटटा/हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में नशा तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। जांच पड़ताल के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई।

एसपी सोलन गौरव  सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है तथा इस मामले की जांच जारी है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!