15 लाख से चकाचक होगा बसंतपुर विद्यालय का खेल मैदान ,लोगों ने संजय अवस्थी का जताया आभार

15 लाख से चकाचक होगा बसंतपुर विद्यालय का खेल मैदान ,लोगों  ने संजय अवस्थी का जताया आभार

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (24 जून) मुख्यमंत्री (सीएम) खेल प्रोत्साहन योजना के तहत उपमण्डल अर्की के  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू हो गया है बसंतपुर स्कूल व ग्राम वासियों की यह मुख्य मांग खेल मैदान की मांग चली थी जोकि अब जल्दी पूर्ण होती दिखी है। ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड सदस्य धनीराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल मैदान के निर्माण में डंगे तथा कटिंग का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि खेल मैदान से   जंहा स्कूली बच्चो को लाभ होगा वंही क्षेत्र के युवाओं को भी नशे से दूर खेल के प्रति लगाव बड़ेगा । 

 

खेल मैदान निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रधानाचार्य राम रतन बग्गा, पंचायत प्रधान राम चंद ठाकुर, नरपत ठाकुर, लेख राम पंवर, प्रेम कंवर, सहित ग्राम वासियों नें बसंतपुर में खेल मैदान निर्माण कार्य में 15 लाख राशि स्वीकृति के लिए विधायक अर्की संजय अवस्थी  का आभार जताया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!