
01 और 02 जून को होगा घणागुघाट मेला, दूसरे दिन होगा दंगल।
बाघल बाघल
अर्की ब्यूरो : ( 30 म ई ) अर्की उपमंडल के घणागुघाट में 01 व 02 जून को दो दिवसीय मेला होगा।

इस मेले में 01 जून को हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल मुख्यातिथि के रूप में भाग लेगी। इस दौरान स्कूली बच्चों, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और खेलकूद प्रतियोगिताएं की जाएगी। खेल प्रतियोगिताओं में वाॅलीवाल, रस्साकस्सी, तथा म्यूजिकल चेयर गेम होगी।
मेले के दूसरे दिन 02 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन होगा जिसमें अंबुजा सीमेंट फैक्टरी प्लांट हैड, दाड़लाघाट, राजेंद्र सिंह कुर्मी तथा अंबुजा सीमेंट फैक्टरी ए.सी.एफ. हैड, भूपेंद्र गांधी मुख्यातिथि होंगे।

इसके पश्चात दंगल होगा, जिसमें खंड विकास अधिकारी, कुनिहार तनमय तनवर मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे।
रात आठ बजे से सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी जिसमें ए.पी.एम.सी. सोलन, चेयरमैन रोशन ठाकुर मुख्यातिथि तथा बी.एल.एल. दाड़लाघाट, प्रधान जगदीश ठाकुर विशेष अतिथि होंगे।