
बाघल टाइम्स नेटवर्क
08 फरवरी / हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने राज्य के बारहवीं बोर्ड के टर्म 1 परीक्षाओं के परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
जिन छात्रों ने इस साल टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस साल HPBOSE की ओर से भी सीबीएसई की भांती बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो चर्म में आयोजित किया जा रहा है। HPBOSE Term 1 Results: नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी परीक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं 20 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित की गई थी। वहीं,12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 नवंबर से नौ दिसंबर 2021 तक हुई थीं। परीक्षा को सभी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हुई थी।
HPBOSE Term 1 Results: कैसे चक करें परिणाम?
1. छात्र सबसे पहले hpbose की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12th semester 1 results 2022 के लिंक पर क्लिकि करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।