हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ स्थापित होगी: सुरेश कश्यप

हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ स्थापित होगी: सुरेश कश्यप

 

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (26 नवम्बर) इस बार प्रदेश में रिवाज बदलेगा और भाजपा पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर नया रिवाज बनाएगी। प्रेस के नाम जारी बयान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बार प्रदेश में बंपर मतदान हुआ है और जनता के रुझान एवं उत्साह से साफ जाहिर है कि इस बार प्रदेश में हुए विकास के नाम पर मुहर लगाई गई है।

 

सुरेश कश्यप ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भाजपा की विधानसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न समितियों की बैठक परवाणू में हुई थी। इसमें कुछ समितियों ने चुनाव से संबंधित सुझाव दिए थे। पार्टी ने सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया है और जो कुछ कमियां रह गई हैं, उन्हें भी दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच अपना अस्तित्व खो चुकी है। आजकल कांग्रेस के सभी नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी-अपनी वरिष्ठता को साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु उनकी यह दिल्ली दौड़ किसी काम नहीं आएगी और हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ स्थापित होगी। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!