हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पिछले 53 वर्षों में शिक्षा में नए आयाम स्थापित किएः जय राम ठाकुर

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (21 अगस्त)हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित पूर्व विद्यार्थी वृहद समागम-2022 को संबोधित करते हुए कहा किमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी अवस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने कहा कि वल्लभ डिग्री महाविद्यालय से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर आज वे अपने क्षेत्र का पांचवीं बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज शिलान्यास किए गए एलुमनाई (पूर्व छात्र) भवन का निर्माण शीघ्रता से किया जाएगा। यह भवन न केवल पुराने विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करेगा बल्कि विश्वविद्यालय की पुरानी स्मृतियों का संग्रहण भी करेगा। 

 जय राम ठाकुर ने कहा कि 53 वर्ष पूर्व स्थापित ए ग्रेड के रूप में मान्यता प्राप्त इस विश्वविद्यालय को अब ए प्लस ग्रेड का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के समक्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि खेल और अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय कठिन परिश्रम से प्रयासरत है। 

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री ने 8.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले एलुमनाई भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने समरहिल पेनोरमा स्मारिका और एलुमनाई वेब पोर्टल को भी जारी किया। 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित करना न केवल पूर्व विद्यार्थियों अपितु विश्वविद्यालय के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमुपम खेर ने कहा कि इस छोटे से शहर शिमला ने उन्हें सपने देखना और उन्हें पूरा करना सिखाया। कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जो कोई व्यक्ति सपना देख सकता है वह उसे हासिल भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं पर दृढ़ विश्वास और माता-पिता तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान रखकर लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैंं। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!