हिमाचल प्रदेश में 4700 करोड़ से पांच एनएच बनेंगे फोरलेन, केंद्र ने दी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश में 4700 करोड़ से पांच एनएच बनेंगे फोरलेन, केंद्र ने दी मंजूरी

बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल में पांच नेशनल हाई-वे को फोरलेन में बदलने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र से मंजूरी के बाद यह नेशनल हाई-वे फोरलेन में तबदील होने जा रहे हैं।

 

इन एनएच की कुल लंबाई 178 किलोमीटर है और इन्हें फोरलेन बनाने पर 4700 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस विषय पर बात की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने डबललेन एनएच को फोरलेन में बदलने की इजाजत दे दी।

 

राज्य सरकार की तरफ से जिन पांच एनएच को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। सबसे ज्यादा धनराशि कालाअंब-पावंटा साहिब-देहरादून नेशनल हाई-वे पर करीब 1200 करोड़ रुपए खर्च होगी।  

 

इसके अलावा बिडू से लठियाणी तक करीब 899 करोड़, नालागढ़ से स्वारघाट तक 600 करोड़, अंब से ऊना और पंजाब बॉर्डर से नादौन तक 1500 करोड़ और 500 करोड़ रुपए से ऊना बाइपास नेशनल हाई-वे का निर्माण प्रस्तावित है।

 

 

प्रदेश में इस समय कालका-शिमला, पठानकोट-मंडी, शिमला-मटौर, पिंजौर-नालागढ़ समेत पावंटा साहिब में नेशनल हाई-वे को फोरलेन में बदलने का काम चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!