हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सात ब्लॉक कमेटियों को किया भंग

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (25 अगस्त) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न जिलों की सात ब्लॉक कमेटियों को किया भंग कर दिया है

जिनमें ब्लॉक कांग्रेस कसौली , ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर, ब्लॉक कांग्रेस कांगडा , ब्लॉक कांग्रेस सुलह, ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद, ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर और ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट शामिल हैं। 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से ब्लॉक कांग्रेस को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। बताया जा रहा है कि कई जगह गुटबाजी के चलते भी पार्टी ने यह फैसला लिया है। ऐसे में अब इन ब्लॉक कमेटियों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!