हार पर समीक्षा के लिए चंडीगढ़ में रखी भाजपा की बैठक रद्द।


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

उपचुनाव में हार पर समीक्षा के लिए चंडीगढ़ में रखी हिमाचल प्रदेश भाजपा की बैठक रद्द हो गई है। बैठक से पहले मंडल अध्यक्षों और प्रत्याशियों से रिपोर्ट नहीं आई है। इस वजह से बैठक टाली गई है। अब यह 23 नवंबर के बाद होगी। एक धड़ा बैठक चंडीगढ़ में लेना चाह रहा है तो दूसरा शिमला में करवाना चाह रहा है। बैठक में मंत्रणा के बाद सरकार और संगठन के कई नेताओं का नपना तय माना जा रहा है, मगर उन पर अब कुछ देरी से कार्रवाई होगी।

बैठक टलने से सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा की हार पर समीक्षा नहीं हो पाई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने विशेष रूप से भाग लेना था। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल आदि नेताओं ने भाग लेना था। एकाएक कई विषयों पर चर्चा के बाद इसे टाल दिया गया है।
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हार पर समीक्षा की यह बैठक संभवतया 23 नवंबर के बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!