सेक्सटॉर्शन के जरिये एक व्यक्ति बना लाखों की ठगी का शिकार

सेक्सटॉर्शन के जरिये एक व्यक्ति बना लाखों की ठगी का शिकार पुलिस ने शिकायत मिलने पर दर्ज किया केस, जांच जारी

       बाघल टाइम्स नेटवर्क

31 जुलाई/ सोशल मीडिया के जरिये एक महिला के साथ दोस्ती करना मंडी के एक व्यक्ति को भारी पड़ा गया। महिला ने पीड़ित को अपनी बातों में ऐसा फंसाया कि उसके साथ वीडियो काल पर अश्लिल् वीडियो बना डाली और बाद में महिला के साथियों ने आरोपी से 27.14 लाख की डगी कर डाली। शिकायतकर्ता ने लाखों रुपये परिजनों से उधार भी लिए हैं और बैंक से लोन लेकर भी महिला की गैंग को दिये है।  

जानकारी के अनुसार इस सारे कांड को व्हट्सएप पर वीडियो कॉल करके अंजाम दिया गया। महिला ने पहले दोस्ती की और बाद में धीरे-धीरे वीडियो कॉल पर ही अंतरंग पल दिखाने लगी। 

 

व्यक्ति भी झांसे में आता गया और वह भी महिला के इशारों पर नाचता रहा। बाद में पता चला कि शातिर महिला ने स्क्रिन रिकॉर्ड करके व्यक्ति की वीडियो बना ली है और फिर उसी वीडियो को व्यक्ति को भेजकर उसे धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ। व्यक्ति अभी तक अपनी लाज बचाने के चक्कर में लाखों की राशि भी दे चुका है।

 

यही नहीं गैंग ने पीड़ित को महिला द्वारा आत्महत्या करने की झूठी कहानी भी सुनाई और पुलिस के नाम पर धमकाया। जिससे पीड़ित अपनी लाज बचाने और गिरफ्तारी के डर से अभी तक विभिन्न 27,14,500 रुपये को 100 से अधिक ट्रांजेक्शनों के माध्यम से ठगों को दे चुका है।

 

वहीं शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस थाना में शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

 

साइबर पुलिस थाना सेंट्रल रेंज के एएसपी मनमोहन सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!