सुक्खू सरकार ने पूर्व सरकार का एक और फैसला पलटा, 181 स्वास्थ्य संस्थानों को किया डिनोटीफाई

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो(21 दिसम्बर)सुक्खू सरकार ने पूर्व जयराम सरकार का एक और फैसला पलट दिया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने इस संबंध में आदेश जारी कर करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए नए स्वास्थ्य संस्थान और अपग्रेड किए गए 181 स्वास्थ्य संस्थानो को डिनोटीफाई किए जाते हैं।

 

 बता दें इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल, 17 उपमंडल और तीन ऑपरेशन सर्किल बंद कर दिए थे। बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को 32 कार्यालयों को डिनोटिफाई किया था। चीफ इंजीनियरों से इन नए कार्यालयों को खोलने पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। अब स्थानीय स्तर पर जरूरतों को देखते हुए सरकार इन सभी कार्यालयों की समीक्षा करेगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!