सिरमौर के जवान मनीष कुमार सिक्किम में देश के लिए बलिदान

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के जवान मनीष कुमार सिक्किम में देश के लिए बलिदान हुए हैं। बलिदान मनीष कुमार की उम्र अभी महज 27 साल थी।

          बाघल टाइम्स  नेटवर्क

सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष कुमार उत्तरी सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मनीष 3 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे छत्ते नामक स्थान पर भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मनीष की तीन महीने पहले ही शादी हुई । 

सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिक्किम में इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन से स्थिति विकट बनी हुई हैं। आपदा राहत एवं निगरानी के दौरान सेवाएं देते 27 वर्षीय मनीष बलिदान हो गए हैं।

15 जनवरी 1998 को जन्मे मनीष ने वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!