सरकार को बिना सूचना दिए अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट बंद करने पर भेजा नोटिस

सरकार को बिना सूचना दिए अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट बंद करने पर भेजा नोटिस

बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दोनों सीमेंट कंपनियों को बिना सूचना दिए सीमेंट प्लांट बंद करने पर नोटिस जारी कर दिए हैं और इसका जवाब एक सप्ताह में मांगा है।राज्य के निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने इस संबंध में मैसर्ज अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट और मैसर्ज एसीसी सीमेंट लिमिटेड गगल बरमाणा को ये नोटिस भेजे हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में सरकार ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है।  

 

नोटिस में कंपनी प्रबंधन को साफ शब्दों में कहा गया है कि सीमेंट प्लांट बंद करने से पहले सरकार, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को नोटिस क्यों नहीं दिया। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!