सरकारी क्षेत्र के बैंकों में चार दिन प्रभावित रहेगा कामकाज

बाघल टाइम्स नेटवर्क

24 मार्च/ बैंकों के निजीकरण के विरोध में 28 और 29 मार्च को प्रदेश के सरकारी क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य बैंक कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने  जानकारी  देते हुए बताया कि इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारियों के संगठन शामिल होंगे। राष्ट्रीय यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल होगी। 26 और 27 मार्च को बैंकों में अवकाश रहेगा। 26 मार्च को माह के चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 27 मार्च को रविवार है। ऐसे में प्रदेश में चार दिन तक बैंकों से जुड़ा कामकाज प्रभावित रहेगा। लोगों के पास बैंकों से संबंधित काम करवाने के लिए 25 मार्च तक का समय है। उधर, प्रदेश के सहकारी और निजी बैंकों में हड़ताल नहीं होगी। यहां कामकाज जारी रहेगा। 

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!