सड़क से वंचित ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा : संजय अवस्थी  

सड़क से वंचित ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा : संजय अवस्थी  

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25 जनवरी) सीपीएस संजय अवस्थी ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र अर्की की ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी का दौरा किया । इस अवसर पर स्थानीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।इस मौके पर संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के कार्यालय में स्थानीय जनता की समस्यायों को सुना। 

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के खाली से सौरा कनैता परयाब सडक जिसका निर्माण कार्य माइनिंग फंड के अधीन युद्धस्तर पर जारी है इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा ताकि इन गांवों को सड़क सुविधा मुहैया करवाई जा सके ।इसके अलावा ग्राम पंचायत के अन्य गांव जो सड़क सुविधा से वंचित हैं उन्हे भी जल्दी ही सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा। 

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अन्य विभागीय समस्याओं को भी सीपीएस के समक्ष रखा जिसके पश्चात उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से बात कर मौके पर ही निपटारा कर दिया। 

 

उन्होंने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार के बजट की कमी नहीं आयेगी। 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के प्रधान नौखराम उप प्रधान तुलसी शर्मा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, रोशन वर्मा, ब्लाक सचिव जयसिंह ठाकुर,सोशल मीडिया ब्लाक कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, कृष्ण चंद महाजन, ईश्वरदत शर्मा, कान्हचंद,कांशीराम दिलाराम, नारायण दत्त शर्मा,जीतराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!