शिमला में ए एस पी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

14 May 2021

बाघल टाइम्स

शिमला 

जिला शिमला पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और जिले की यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन पर महिला हेड कांस्टेबल ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है।
शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि  पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उसने पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया।

एक दिन उसने कहा कि उसकी पत्नी उससे मिलना चाहती है। जब वह उससे घर गई तो उस अफसर के अलावा वहां कोई नहीं था। आरोपी अफसर ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी पीड़ित हेड कांस्टेबल के साथ छेड़खानी की गई। इस बात की जानकारी उसने अपने सहकर्मियों को भी दी। महिला पुलिस थाने ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी है।

वंही अब इसकी जांच एस पी रैंक की एक महिला पुलिस अफसर करेंगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुलिस अफसर को शिमला पुलिस के अहम पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच करने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!