
बाघल टाइम्स
शिमला ब्यूरो (12 मई) कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज (शुक्रवार) दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। नई दिल्ली से हवाई यात्रा के पश्चात सोनिया गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने सोनिया गांधी का स्वागत किया। जिसके बाद चंडीगढ़ से सोनिया गांधी मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ हेलिकॉप्टर में शिमला के अनाडेल मैदान मे आईं जिसके बाद सोनिया गांधी छरावड़ा के लिए रवाना हुईं।

बता दें प्रियंका गांधी वीरवार को शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर पर पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार एक-दो दिन के भीतर राहुल गांधी के भी शिमला आने की संभावना है।
