शिमला के रिज पर स्थापित होगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

शिमला के रिज पर स्थापित होगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (31 मई) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के एतिहासिक रिज में स्थापित होगी। यह प्रतिमा वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर 23 जून को स्थापित की जायेगी। 

 

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं जल्द पूरी करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस प्रतिमा को लगाने के लिए धन का इंतजाम लोगों के सहयोग से किया जाएगा।  

 

उन्होंने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री के कामों को भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश के लोगों के दिलों में वीरभद्र सिंह हमेशा जीवित रहेंगे। 

 

उधर नगर निगम के हाउस में भी कांग्रेस पार्षदों ने प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और हाउस ने इसे मंजूरी दे दी। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमा को तय समय में स्थापित किया जाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!