शहीद कैप्टन विजयंत थापर कन्या विद्यालय अर्की में हुआ  ‘शिक्षा संवाद

शहीद कैप्टन विजयंत थापर कन्या विद्यालय अर्की में हुआ  ‘शिक्षा संवाद

बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (20 जून)  शहीद कैप्टन विजयंत थापर राoकoवo मा०पा० अर्की में शुक्रवार को ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन किया गया। जिसमें एसएमसी कार्यकारिणी सहित एसएमसी सदस्य अभिभावक व अध्यापक वर्ग ने भाग लिया। अभिभावकों के साथ छात्रों से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे विद्यालय स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण, विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षित विद्यालय  वातावरण के साथ साथ शैक्षिक गतिविधियों, कौशल आधारित शिक्षण, व्यावसायिक शिक्षण पर चर्चा की गई।

 

पी.एम.श्री विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं व नई स्थापित लेब की जानकारी के साथ साथ सर्वांगीण विकास के लिए की जाने वाली गतिविधियाँ सांझा की गई। 

इस अवसर पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं तथा नेशनल पॉलिसी ऑन एजुकेशन के बारे में बताया गया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने शपथ ली जिसमें शिक्षा व स्वस्थ वातावरण निर्माण में सहयोग की प्रयास पर बल दिया ।इस मौके पर प्रधानाचार्य विमला वर्मा व एस एम सी प्रधान सुनील धीमान, रोशनलाल वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा! 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!