शक्ति फाउंडेशन दिल्ली एवं मिशन अगेंस्ट ट्यूबरक्लोसिस एवं कैंसर द्वारा 33 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एस डी एम अर्की को किए भेंट 

image

बाघल टाइम्स

अर्की

(17 जून) वीरवार को शक्ति फाउंडेशन दिल्ली के निदेशक अनुराग कश्यप एवं मिशन अगेंस्ट ट्यूबरक्लोसिस एवं कैंसर के फाउंडर चेयरमैन सुमित शर्मा व उनकी टीम द्वारा करीब 30 लाख के 33 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपमंडलाधिकारी ना. अर्की विकास शुक्ला एवं डी सी सी सी नोडल ऑफिसर डॉ कुलदीप मेहता की मौजूदगी में अर्की प्रशासन को भेंट किए गए ।
शुक्ला ने बताया कि यह आक्सीजन कंसट्रेटर चिकित्सा विभाग को सौंप दिए गए हैं जिसमें पहले चरण में पी एच सी मटेरनी, भूमती, सरयांज, बैंज की हट्टी, धुंन्धन , मांझू , बातल, घनागुघाट , कुनिहार , मान , दाड़लाघाट , चंडी , नवगांव तथा पी एच सी बसंतपुर को एक- एक कंसट्रेटर दिए जाएंगे।

image
इसके अलावा दूसरे चरण में 9 कंसट्रेटर दाड़लाघाट कुनिहार तथा अर्की के अस्पतालों में लगाए जाएंगे।
तथा शेष आपातकालीन सेवाओं के लिए रहेंगे।
विकास शुक्ला ने बताया कि अत्याधुनिक क्षमता वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला सोलन के विभिन्न भागों में जरूरत के अनुसार भेजे जाएंगे।
शुक्ला ने दोनों संस्थाओं से मानवता के इस पुनीत कार्य में योगदान के लिए प्रशंसा करते हुए जिला प्रशासन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर धन्यवाद भी व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि इस मानवता के कार्य से विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा उन्होंने बताया कि कोविड-19 की पहली लहर के दौरान भी उक्त संस्थाओं ने प्रवासियों के लिए गाड़ियां तथा राशन आदि उपलब्ध करवा प्रशासन का सहयोग किया था।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!