
बाघल टाइम्स

कुनिहार
(22 मई) अर्की विधानसभा क्षेत्र की 71 ग्राम पंचायतो व एक नगर पंचायत को सेनेटाइज करने के लिए विधायक अर्की राजा वीरभद्र सिंह द्वारा भेजी गई सामग्री रविवार को कुनिहार पहुंची गई है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र ठाकुर ने दी। जिसमें कोविड 19 के संक्रमण के बचाव के लिए
सेनेटाइजर,पीपी किट व ऑक्सिमिटर भेजे हैं। जिन्हें सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपने का कार्य शुरू कर दिया है।

यही नहीं अर्की विधान सभा क्षेत्र के लिये 3 एम्बुलेंस व एक शव वाहन का भी प्रबन्ध वीरभद्र सिंह द्वारा आगामी कुछ दिनों में किया जा रहा है।
ठाकुर ने बताया कि अगले दो दिनों में सेनेटाइजर हर एक गावँ तक पहुंच जायेगा व पार्टी कार्यकर्ता कोविड से लड़ने के लिये एक बड़ी मुहिम के तहत विधानसभा के गावं गावं को सेनेटाइज करेंगे।
राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्करस को भी ध्यान में रखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राधा शर्मा को 40 पीपी किट व 20 ऑक्सिमिटर तथा सिविल अस्पताल कुनिहार के लिए 40 पीपी किट ,7 ऑक्सिमिटर एमडी डॉ सिद्धार्थ को सौंपे गए।
ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य ठीक नही है व आई जी एम सी में उपचाराधीन चल रहे है। बावजूद इसके उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की चिंता की है। कहा कि महामारी इस दौर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिना किसी भेद भाव के सत्ता सरकार के साथ खड़ी है।
इस दौरान रूप सिंह ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अर्की,वेद ठाकुर महासचिव,राकेश ठाकुर,जीत राम,विनोद ठाकुर,रवीश कौशल,हेम राज बंसल,कृष्ण चन्द,धर्म पाल गर्ग,जय सिंह व मनोहर लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।