विवाहित महिला और पुरुष ने जहर निगल कर की आत्महत्या


बाघल टाइम्स नेटवर्क

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत काला पुल में एक विवाहित प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला जोड़ा ऊना जिले का बताया जा रहा है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के काला पुल स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था और गुरुवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है। शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। वहीं मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां बुधवार रात को दोनों ने जहर निगल लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!