वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण पुरोहित डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण पुरोहित डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (28 मई) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण पुरोहित को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है। पत्रकारिता और संस्कृति क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए आइकॉनिक पीस अवार्ड कॉन्सिल नई दिल्ली ने देश की जानी मानी हस्तियों के बीच कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में यह सम्मान प्रदान किया।

शशिभूषण पुरोहित पिछले 17 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हैं और हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब व चंडीगढ़ में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में डॉ. पुरोहित चंडीगढ़ से चलने वाले अग्रणी डिजिटल मीडिया ग्रुप बाबूशाही. कॉम से बतौर राज्य संपादक हिमाचल प्रदेश जुड़े हैं।

 

शशिभूषण पुरोहित नेशनल यूनियन ऑफ

जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पंजाब राज्य के प्रभारी भी हैं। इसके अलावा वह भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की

दिशा में भी काम कर रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने आईपीएसी सहित माता पिता और गुरुजनों का आभार जताया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!