लड़ोग स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जागरूकता रैली

लड़ोग स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जागरूकता रैली।

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 05 जून ) राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों ने विद्यालय परिसर से चौरंटू तक नारे लगाते हुए
पर्यावरण की सुरक्षा की रैली निकाली। जिसमें उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए आम जनता को जागरूकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से नारा लेखन, पेंटिंग, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसके साथ ही भूकंप जैसी आपदा से बचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ।इन प्रतियोगिताओं में भारत स्काउट एंड गाइड तथा यूथ एंड इको क्लब और जूनियर रेड क्रॉस क्लब के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से विद्यालय में छात्रों का सर्वांगीण विकास निश्चित है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की सहभागिता रही।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!