लक्ष्य कान्वेंट (सी बी एस सी ) स्कूल मजयाट अर्की का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (13 मई)लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मजयाट अर्की का दसवीं कक्षा (CBSE) का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । अधिकांश छात्रों का Grade A तथा B रहा । लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मजयाट की प्रधानाचार्या डॉ कुसुम गुप्ता ने सभी छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों को अच्छे परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं दी ।

 

उन्होंने बताया कि लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मजयाट का यह पहला परीक्षा परिणाम है जिसमें छात्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल, अभिभावकों, शिक्षकों व इलाके का नाम रोशन किया । इस अच्छे परीक्षा परिणाम का श्रेय शिक्षकों के अथक परिश्रम व वैयक्तिक ध्यान को जाता है ।

पीएल गुप्ता चेयरमैन, आकाश गुप्ता, वीना गुप्ता प्रधानाचार्या लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । स्कूल में कल परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी की लहर छाई तथा एक दूसरे को बधाई संदेश देते रहे ।

 

 

प्रधानाचार्या डॉ कुसुम गुप्ता तथा शिक्षकों ने इस सत्र के छात्रों को अभिप्रेरित किया तथा अगले वर्ष इन छात्रों से अधिक अच्छा प्रदर्शन करने की अपेक्षा की एवं अभी से पढ़ाई में अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जुट जाने के लिए कहा ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!