रोहांज जलाणा पंचायत में 20 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल : अवस्थी

रोहांज जलाणा पंचायत में 20 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल : अवस्थी

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (02फरवरी)  विधान सभा अर्की की जानता को पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से मिले इसके लिए जल्द ही पानी की नई स्कीमे बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात वीरवार को ब्लाक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक के दौरान सीपीएस संजय अवस्थी ने कही। उन्होने कहा कि गांवों के आसपास के छोटे छोटे श्रोतों से उठाऊ पेय जल योजना की स्कीमें तैयार  की  जाएगी जिनसे न केवल पानी की किल्लत दूर होगी बल्कि किसानों बागवानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना है कि प्रदेश के  बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों से बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए डे बोर्डिंग स्कूल का निमार्ण किया जाये , जिसके चलते रोहांज जलाणा पंचायत में करीब 20 करोड़ रूपए की लागत से डे बोर्डिंग स्कूल का निमार्ण किया जायेगा। जिसमें करीब 15 सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि  विधानसभा क्षेत्र में टेक्निकल इंस्टिट्यूट खोलने का भी प्रयास किया जाएगा। जिसे युवाओं को स्वरोजगार के संसाधन खुलेंगे।
इससे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने  सीपीएस संजय अवस्थी  से मांग की अर्की अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर जोनल अस्पताल किया जाए इसके अतिरिक्त सीएचसी दाडलाघाट अस्पताल को डिनोटिफाइड करके इसे पुनः चालू किया जाए तथा अर्की के अन्य छोटे अस्पतालों में पड़े डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने   का आग्रह किया।
इसके पश्चात  संजय अवस्थी ने  मौजूद लोगों की समस्यायों को सुना तथा  अधिकारियों को आदेश देकर समस्याओं को हल किया।
इस  अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर चंद पाल, महासचिव कमलेश  पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर जिला सोलन कांग्रेस सचिव राजेन्द्र रावत, ब्लाक सचिव जयसिंह ठाकुर,महिला कांग्रेस की अध्यक्षा विमला ठाकुर, महासचिव सीमा शर्मा, पार्षद रुचि गुप्ता, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद कंवर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ऋषिदेव,नीलम रघुवंशी,नगर पंचायत अर्की के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता ,डीडी शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर , बीडीसी सदस्य शशिकांत,सोशल मीडिया ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष रोशन ठाकुर,  सुरेन्द्र,मोहन, राजेश गुप्ता, प्यारे लाल, विद्या सागर, नेहरू लाल, कांग्रेस कमेटी,कुनिहार कांग्रेस कमेटी,दिगल- रामपुर परगणा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों   साहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!