रावमा विद्यालय भूमती के एसएमसी प्रधान बने कुलदीप शर्मा

रावमा विद्यालय भूमती के एसएमसी  प्रधान बने कुलदीप शर्मा

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो  (10 जून) सोमवार को राजकी य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में एस एम सी बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में एस एम सी की पुरानी कार्यकारिणी ने सत्र 2023 -24 का आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसके  पश्चात पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर  एस एम सी की नई कार्यकारिणी का गठन विद्यालय प्रधानाचार्य हेम राज गौर की उपस्थिति में किया गया। जिसमे कुलदीप शर्मा को सर्वसहमति से फिर से एस एम सी प्रधान चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी में नये सदस्य राजीव, कल्पना, रेखा गौत्तम, निशा शकूंतला देवी, गीता देवी,  सुरेंद्र, अनिता शर्मा, राजेश, विभूति, मंजू, मुकेश, जया, सीमा चुने गये। पदेन सदस्य स्थानीय बीडीसी सदस्य आशा तथा भूमती पंचायत प्रधान योगेश गौत्तम रहे। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अध्यापक यशपाल शर्मा, महेश पाठक, चेतना पाठक सदस्य चुने गये।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!