राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई

बाघल टाइम्स

शिमला

 

(26 मई) राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश हमें प्रेम, करूणा और अहिंसा के साथ मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मनुष्य को पीड़ा और कठिनाइयों से निकालकर शांतिप्रिय जीवन की ओर ले जाती हैं। हमें भगवान बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!