राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर पर दी बधाई

13 May 2021

बाघल टाइम्स  

शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेश के लोगों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह त्यौहार देश में शांति, एकता तथा भाईचारे को सुदृढ़ करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद का त्यौहार पवित्र रमजान के महीने के अंत में उत्साह एवं खुशहाली लेकर आता है। उन्हांेने आशा व्यक्त की है कि यह त्यौहार अच्छाई का सन्देश देता है और यह देश की एकता तथा अखण्डता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!