बाघल टाइम्स
दाड़लाघाट ब्यूरो (13 जुलाई ) हिमाचल प्रदेश के छः बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पंचायत बागा करोग के गांव टौरटी मंदिर के पास सेब,आम और गलगल के पौधे रोपे।
बागा (करोग) पंचायत तथा अर्की कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की कृष्णा चौहान ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने इस पहाड़ी राज्य में विकास की लकीरों को न सिर्फ खींचा है,बल्कि धरातल पर उन्हें मूर्त रूप भी दिया है। तथा आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माण में जो योगदान राजा वीरभद्र सिंह का रहा है उसे इतिहास के पन्नों में हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि अंतिम यात्रा में जिस तरह से हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से लोगों का जनसैलाब उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ा है उससे यह साबित हो गया है कि राजा वीरभद्र सिंह जैसा सर्वमान्य जनप्रिय नेता देवभूमि की धरा पर पैदा होना मुश्किल है।
चौहान ने कहा कि कुशल मुखिया की भांति अपने प्रदेश को परिवार मान के बिना किसी भेद भाव या क्षेत्रवाद के बग़ैर एक समान सम्पूर्ण प्रदेश का विकास किया।ऐसे दिग्गज,निडर,जनप्रिय नेता राजा वीरभद्र सिंह की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं। वीरभद्र सिंह के रुतबे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके अंत समय में विपक्ष के नेताओं की आँखे नम हो उठी और देश भर के नेता उनकी मृत्यु का समाचार सुनके शोक स्तब्ध रह गए।

।इस मौके पर मांगल पंचायत के पूर्व प्रधान दीप चंद शर्मा, जिला सोलन महिला कांग्रेस की सचिव एवं आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुख देई चौहान ,भीम शर्मा ,श्याम लाल ठाकुर , विकास चौहान, छोटा राम शर्मा, आकाश चौहान, सुनील शर्मा, मोनु शर्मा, सुशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।