युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश (विक्की) ने मटूली में युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतीश (विक्की) ने मटूली में युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 16 जून ) अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटूली में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। 

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अर्की ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश (विक्की) मुख्यातिथि रहे।

युवा अध्यक्ष ने इस सम्मान के लिए स्थानीय युवाओं और लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अर्की के विधायक संजय अवस्थी खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। वह खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग देकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस मौके पर युवा अध्यक्ष ने क्लब को अपनी ओर से 10,000 रुपए की राशि प्रदान की।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!