मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गठन के बाद पहला बड़ा फैसला लिया, सदन, और हिमाचल भवन में रियायते होंगी बन्द

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गठन के बाद पहला बड़ा फैसला लिया है। 

 

 बाघल टाइम्स

 शिमला ब्यूरो (12 दिसंबर)सोमवार को सचिवालय में विधायक दल की बैठक में सीएम सुक्खू ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायकों के ठहरने के लिए दिए जाने वाले टेरिफ को बढ़ाने पर चर्चा की है। 

 

 

 

बैठक में सीएम ने फैसला लिया कि हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे। विधायकों की मिलने वाली रियायत खत्म की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि आम नागारिकों को यहां ठहरने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं जबकि विधायकों को छूट थी जिसे अब खत्म कर दिया गया है।

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों की भी मीटिंग ली। इसके बाद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!