मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा निर्मित आधिकारिक वीडियो किया जारी

image

बाघल टाइम्स

शिमला

4 जून : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस आॅर्केस्ट्रा ‘हार्मनी आॅफ द पाइन्स’ द्वारा बनाया गया आधिकारिक वीडियो ‘कोविड मन्त्र’ जारी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह म्यूजिकल वीडियो कोविड-19 मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक सिद्ध होगा और प्रदेशवासियों को कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा स्वयं निर्मित इस वीडियो को लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे में जागरूक करने के लिए बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, आईजी प्रशिक्षण जेपी सिंह, आईजी प्रशासन डीके यादव, एआईजी डाॅ. मोनिका और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!