मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के निधन पर किया शोक व्यक्त ।

बाघल टाइम्स 

2 जून : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मेवा विधानसभा क्षेत्र (वर्तमान में भोरंज) के पूर्व विधायक अमर सिंह चैधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अमर सिंह चैधरी का आज हमीरपुर स्थित उनके पैतृक स्थान में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि अमर सिंह चैधरी को क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए भोरंज के लोगों द्वारा सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अमर सिंह चैधरी हमीरपुर जिला के मेवा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष, 1967 और 1977 में दो बार विधायक रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!