मुख्यमंत्री ने किशन चन्द के ईलाज के लिए एक लाख रुपये किए स्वीकृत


imageबाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (30अगस्त)  जिला मण्डी में कोटली क्षेत्र के दौरे के दौरान आज जब मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर को क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के माध्यम से ज्ञात हुआ कि ग्राम पंचायत सेहली में चनौण गांव के निवासी श्री किशन चन्द लम्बे समय से बीमार हैं, तो वह स्वयं श्री किशन चन्द से मिलने के लिए पैदल चल कर उनके घर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने श्री किशन चन्द का कुशलक्षेम जाना और उनकी कमज़ोर आर्थिक स्थिति के बारे में जानकर ईलाज के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत किए।

श्री जय राम ठाकुर जरूरतमंद लोगों के दुख-दर्द का निवारण करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वह, मुख्यमंत्री राहत कोष और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को सहायता प्रदान कर यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को आर्थिक अभाव के कारण समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!