मुख्यमंत्री ने किया डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (24 नवम्बर)
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों, पहाड़ी काव्य संग्रह ‘दिलड़ूये च शूल’ एवं हिन्दी काव्य संग्रह ‘आत्म बोध’ का विमोचन किया।

लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहाड़ी काव्य संग्रह प्रदेश में पहाड़ी बोली को प्रोत्साहित करने में कारगर सिद्ध होगा।

डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर पुलिस विभाग से डी.एस.पी. के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी, शिमला हिमाचल प्रदेश के सदस्य हैं। इनकी यह तीसरी पुस्तक व सात साझा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पहाड़ी, हिन्दी, गद्य-पद्य दोनों भाषाओं और विधाओं में बराबर लिखते हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर समाज सेवा एवं साहित्य लेखन के लिए कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!