मुख्यमंत्री ने धमाका रिकार्डस के मालिक पारस मेहता को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री सुक्खू  ने धमाका रिकार्डस के मालिक पारस मेहता को किया सम्मानित 

बाघल टाइम्स

 

शिमला ब्यूरो (19 मई) प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिहं सुक्खू ने मुंबई की प्रसिद्ध म्युज़िक कंपनी धमाका रिकार्डस के मालिक पारस मेहता को 

गौतम एंटरटेनमैंट के बैनर तले निर्देशित म्युजिक एलबम के लांचिंग के अवसर पर उन्हे शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ! 

 

पारस मेहता गौतम ऐंटरटेनमेंट की नई म्युजिक एलबम जोगिया की लांचिंग के अवसर पर विशेष अतीथि के तौर पर अपने परिवार सहित शिमला आए थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने पर पारस मेहता ने पुष्प गुच्छ देेकर मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया । 

 

बता दें हरियाणा के करनाल से संबंध रखने वाले पारस मेहता आज मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है । पारस ने बताया कि उनकी म्युजिक कंपनी धमाका रिकार्डस का हाल ही में एक नया कार्यालय दुबई में भी खोला गया है । 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!