मानव कल्याण समिति कश्यालु में आयोजित करेगी  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मानव कल्याण समिति कश्यालु में आयोजित करेगी  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (08 सितम्बर) मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान राजिंदर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में सर्वप्रथम सदस्यों ने गांव पखरेड़, भूमती के समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया तथा समिति को उनके द्वारा दिए गए सहयोग को रेखांकित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

बैठक की जानकारी देते हुए सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति द्वाराअगले माह ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव के कश्यालु में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच के इलावा रक्त जांच, दवाएं व चश्में इत्यादि मुफ्त वितरित किए जायेंगे।

 

ज्ञात हो कि समिति अपने ही संसाधनों से हर वर्ष अर्की के दूरदराज़ क्षेत्रों में ऐसे दो चिकित्सा शिविर आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि यह समिति का 18वां कैंप होगा।

 

इस अवसर पर कंवर प्रेम सिंह पंवर, गोपाल शर्मा, प्रेम सिंह चौहान, सी०डी०बंसल, ओम प्रकाश शर्मा व नागेश भारद्वाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!