मनाली जा रही दिल्ली की छात्राओं की बस पलटी, एक की मौत, 42 घायल

मनाली जा रही दिल्ली की छात्राओं की बस पलटी, एक की मौत, 42 घायल

बाघल टाइम्स

बिलासपुर ब्यूरो (03 मार्च) चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर कुनाला में शुक्रवार सुबह बस पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 36 छात्राओं सहित 42 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दो छात्राओं का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। बस में महाविद्यालय दिल्ली की छात्राएं मनाली घूमने जा रही थीं। शुक्रवार सुबह चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर कुनाला में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। 

वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!