मंडी के एक अध्यापक पर, छात्र को पीटने का मामला दर्ज  , खून की उल्टियों के बाद छात्र अस्पताल में भर्ती   

बाघल टाइम्स नेटवर्क

मंडी जिला में एक अध्यापक पर छात्र की पीटाई करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित छात्र के पिता ने औट पुलिस थाना में अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोप लगे हैं कि अध्यापक द्वारा छात्र की पिटाई करने के बाद उसे खून की उल्टियां शुरू हो गई। इसके तुरंत बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। 

 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र के पिता शिवराम ने बताया कि उनका बेटा बटवाड़ा स्कूल में पढ़ाई करता है, जहाँ बीते शनिवार को एक अध्यापक ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। बेटे की पिटाई करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां शुरू हो गई। इसके उपरांत छात्र को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया । 

 

उधर औट थाना प्रभारी ललित मंहत ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि छात्र नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है पिता की शिकायत के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!