भाजपा महिला मोर्चा बूथ स्तर पर सरकार की नीतियों का करेंगी बखान

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (29 अगस्त) भाजपा महिला मोर्चा अर्की मंडल की बैठक सोमवार को महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय व प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के सदस्य ओ पी गांधी ने विषेश रूप से भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर का महिला सम्मेलन 6 सितम्बर को सामुदायिक भवन अर्की में अयोजित किया जाएगा। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर बूथ से महिला सम्मेलन में भाग लेगी। इसके लिए सभी महिला पदाधिकारिओ को जिमेवारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि महिला मोर्चा सभी कार्यकर्ता  बूथ स्तर पर सरकार की नीतियों का बखान करेंगी

 

 इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, हिरा कोशल व भुवनेश्वरी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सावित्री कशयप, सुनीला शर्मा, भावना गुप्ता, वंदना गुप्ता, सरस्वती क्षयप, कांता भरद्वाज, रूप देवी, पूनम व पुष्पा व विनती मुकुल सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!