भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, यशवंत सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष।
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 01 नवंबर ) भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल का अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर चुना गया है। वहीं राम चंद ठाकुर, दया राम, अशोक कुमार शर्मा, जीत सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। पूर्ण चंद शर्मा व राकेश ठाकुर को महासचिव, हेमराज, खेमराज शर्मा, पुरुषोत्तम, कर्मचंद, दिवाकर शर्मा को सचिव और नाथ कुमार पाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विजय शर्मा को किसान मोर्चा प्रवक्ता, ओम प्रकाश, मनोज कुमार कौशल को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा फूल चंद, प्रदीप कुमार, प्रेम शर्मा, जय सिंह, बाबूराम, धनीराम पवार, महेंद्र कुमार, प्रेम लाल को कार्यसमिति सदस्य चुना गया है।