बिलासपुर के झंडुता की बेटी अंकिता ठाकुर बनी सेना में लेफ्टिनेंट

image

बाघल टाइम्स 

बिलासपुर
5 जून : बिलासपुर जिला के अंतर्गत पड़ने वाले खंड विकास झंडुत्ता के गांव जंगला बेहरन से ताल्लुक रखने वाली अंकिता ठाकुर ने सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल करके इलाके का नाम रोशन किया है| अंकिता ने एम एन एस कॉलेज नालागढ़ से बी एस सी नर्सिंग की परीक्षा पास की है। अंकिता ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है ।

इसके अलावा अंकिता अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अपने पिता जोगिंदर सिंह, माता लज्या देवी एवं अपने मामा कुलवंत सिंह तथा अपने ससुराल पक्ष को भी श्रेय देती है। अंकिता की शादी जिला हमीरपुर के समेला गांव में 2020 में हुई है ।

अंकिता का कहना है कि उनके ससुराल के सभी सदस्यों ने उन्हों पढ़ाई करने का समय दिया एवं उसका समय-समय पर मार्गदर्शन भी किया।

मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंकिता ने प्लस टू की पढ़ाई शहीद अश्विनी कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडुत्ता से की है।

क्षेत्र के लोगों ने उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!