बसंतपुर स्कूल के खेल मैदान निर्माण के लिए संजय अवस्थी ने दिए 15 लाख

बसंतपुर स्कूल में खेल मैदान निर्माण के लिए संजय अवस्थी ने दिए 15 लाख



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो  (04 मार्च ) अर्की के विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में खेल मैदान निर्माण के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की है।

इस विद्यालय में खेल मैदान निर्माण हेतु प्रदान की गई इस धनराशि के लिए बसंतपुर पंचायत की स्थानीय जनता ने संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है।
वहीं कांग्रेस कमेटी बसंतपुर के प्रधान व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा वार्ड सदस्य धनीराम ठाकुर ने भी विद्यालय मे खेल मैदान निर्माण के लिए प्रदान की गई 15 लाख रूपये की राशि के लिए संजय अवस्थी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यावाद किया है।

इस अवसर पर ग्राम  सुधार सभा के प्रधान संतराम तनवर, सचिव जय प्रकाश सहित हेतराम ठाकुर, शीश राम, शिव राम, लेखराम पंवर, प्रेमलाल, कृष्ण ठाकुर, महेंद्र पाल ने भी संजय अवस्थी तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!