बलेरा स्कूल में एडमिशन के लिए अध्यापकों ने गांवों में चलाया जागरूकता अभियान। 

बलेरा स्कूल में एडमिशन के लिए अध्यापकों ने गांवों में चलाया जागरूकता अभियान। 

बाघल टाइम्स

 जयनगर ब्यूरो : ( 04 अप्रैल ) राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलेरा के शिक्षकों द्वारा विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत शिक्षकों की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा कर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं तथा विद्यालय में उपलब्ध सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में अनुभवी एवं प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अभियान के दौरान अभिभावकों को सरकारी योजनाओं, निशुल्क पाठ्यपुस्तकों, छात्रवृत्तियों तथा अन्य सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालय में करवाएं ताकि वे गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्राप्त कर सकें। वहीं गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना की और विद्यालय में बच्चों का प्रवेश करवाने के लिए सकारात्मक रुचि दिखाई।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!