बद्री सिंह की आकस्मिक मौत से अर्की क्षेत्र में शोक की लहर ।

image

24 April 2021

बाघल टाइम्स 

(अर्की)
अर्की क्षेत्र के प्रख्यात साहित्यकार, कहानीकार, उपन्यासकार,वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बद्री सिंह भाटिया के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।बद्री सिंह भाटिया का इस क्षेत्र के युवाओं,लेखकों तथा साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।वे हिमाचल प्रदेश से मुद्रित होने वाले गिरिराज समाचार पत्र के कई वर्षों तक उप संपादक भी रहे।उन्होंने अपने लेखनकाल में 12 बहुमूल्य कहानी संग्रह तथा तीन उपन्यास हिंदी साहित्य को प्रदान किए।और हिमाचल प्रदेश सूचना एवं लोक संपर्क विभाग,मुद्रणालय घोड़ा चौकी से सेवानिवृत्त हुए थे।सेवानिवृत्ति के उपरांत वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहते थे।बद्री सिंह भाटिया के निधन से जहां परिवार वालों ने एक बुजुर्ग को खोया है।वहीं समाज ने भी एक बुद्धिजीवी व समाज सेवक और हर आमजन के दुख दर्द में शामिल होने वाला व्यक्ति खो दिया है।उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार अमर देव अंगिरस, पी सी सी कांग्रेस सचिव राजेन्द्र ठाकुर , पी सी सी सचिव संजय अवस्थी, मंडल अध्यक्ष रुप सिंह ठाकुर , पूर्व उप प्रधान राजेश गुप्ता,अनिल गुप्ता, सुशील ठाकुर ,सुरेंद्र वर्मा ,जगदीश ठाकुर,हेमंत वर्मा, तुलसीराम,पवन ठाकुर,प्रेम केशव , चमन ठाकुर सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!