बखालग स्कूल में नशा निवारण कार्यक्रम, अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने लोगों को किया जागरूक

बखालग स्कूल में नशा निवारण कार्यक्रम, अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने लोगों को किया जागरूक

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 24 जून ) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग में अर्की न्यायालय के सहयोग से नशे के दूरगामी प्रभाव से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक किया गया।

न्यायालय की तरफ से बतौर वक्ता एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को इस बारा जागरूक किया व लोगों से निवेदन किया कि सभी लोग इस मुहिम में न्यायपालिका, सरकार व प्रशासन का सहयोग करें तथा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में अपना-अपना सहयोग दे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर, पाठशाला के प्रधानाचार्य ज्ञानचंद वर्मा, ग्राम पंचायत बखालग की प्रधान रूपदी ठाकुर पी.एल.बी. व प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रोशन लाल, पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाठक, सभी अध्यापक गण , कर्मचारी, एसएमसी कमेटी के सभी सदस्य, समाजसेवी गोपाल चंदेल और पाठशाला के छात्र-छात्राओं समेत लगभग 129 लोगों ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!