प्राथमिकता समूह लाभार्थियों को कोविड की दूसरी खुराक निःशुल्क लगाने के निर्देश

10 May 2021

बाघल टाइम्स 

शिमला

प्राथमिकता समूह लाभार्थियों को कोविड की दूसरी खुराक निःशुल्क लगाने के निर्देश  स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्राथमिकता समूहों वाले वे लाभार्थी जिन्होंने 30 अप्रैल, 2021 को या इससे पहले निजी कोविड वैक्सीन केंद्रों में भुगतान के आधार पर कोविड की पहली खुराक लगवाई है, उन्हें सरकारी क्षेत्र के कोविड टीकाकरण केंद्रों मंे दूसरी खुराक निःशुल्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाले समूह में स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!